भगवद गीता का तीसरा अध्याय कर्मयोग या निःस्वार्थ सेवा का मार्ग है। इस अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण जीवन में कर्म के महत्व पर जोर देते हैं।
वे बताते हैं कि इस भौतिक संसार में हर मनुष्य का किसी न किसी प्रकार की क्रिया में सम्मिलित होना अनिवार्य है। इसके अलावा, वह उन कार्यों के बारे में बताते हैं जो मनुष्य को बांधते हैं अथवा वे जो मनुष्य को मुक्ति दिलाते हैं। वे मनुष्य जो अपने कर्तव्यों को भगवन की ख़ुशी के लिए एवं बिना फल की अपेक्षा किये हुए निरंतर करते रहते हैं, वे अंत में मुक्ति प्राप्त करते हैं।
जो कर्मयोग का अनुपालन करते हुए बाह्य रूप से निरन्तर कर्म करते रहते हैं लेकिन उनमें आसक्त नहीं होते, वे उनसे श्रेष्ठ हैं। इसके बाद श्रीकृष्ण इस पर बल देते हैं कि सभी जीवित प्राणियों को भगवान की सृष्टि की व्यवस्था के अभिन्न अंग के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाहन करना पड़ता है। जब हम भगवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं तब ऐसे कर्म यज्ञ बन जाते हैं। यज्ञों का अनुष्ठान वास्तव में स्वर्ग के देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है और वे हमें सांसारिक सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। ऐसे यज्ञों के कारण वर्षा होती है और वर्षा से अन्न उत्पन्न होता है जो जीवन निर्वाह के लिए आवश्यक है। वे जो इस सृष्टि चक्र में अपने उत्तरदायित्व को स्वीकार नहीं करते, वे पापी हैं। वे केवल इन्द्रिय सुख प्राप्त करने के लिए जीवित रहते हैं और उनका जीवन व्यर्थ हो जाता है।
फिर आगे श्रीकृष्ण कहते हैं कि शेष मानवजाति से भिन्न ऐसी प्रबुद्ध आत्माएँ जो आत्मज्ञान में स्थित रहती हैं, वे शारीरिक उत्तरदायित्वों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं होती क्योंकि वे आत्मा के स्तर पर अपने उच्च दायित्वों का निर्वाहन कर रही होती हैं। हालांकि वे अपने सामाजिक दायित्वों का त्याग कर देती हैं जिससे सामान्य मनुष्यों के मन में असमंजस की भावना उत्पन्न होती है जो महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलना चाहते हैं। इसलिए ज्ञानी पुरुषों को संसार के अनुसरणार्थ उच्च आदर्श प्रस्तुत करने के लिए बिना किसी प्रयोजन और व्यक्तिगत लाभ के लिए निरन्तर कर्म करना होगा। यह अज्ञानी को अपरिपक्व अवस्था में अपने नियत दायित्वों का त्याग करने से रोकेगा। अतीत में महान राजर्षियों जैसे कि राजा जनक और अन्य राजाओं का यही उद्देश्य था जिन्होंने अपने सांसारिक दायित्वों का निर्वाहन किया था।
तत्पश्चात अर्जुन पूछता है कि लोग अनिच्छा से पापपूर्ण कर्मों में प्रवत्त क्यों होते हैं? क्या उन्हें बलपूर्वक पाप कर्मों में लगाया जाता है। परम प्रभु श्रीकृष्ण बताते हैं कि संसार का सर्वभक्षी पाप-पूर्ण शत्रु केवल काम-वासना है। जिस प्रकार से अग्नि धुंए से ढकी रहती है, दर्पण धूल से ढका रहता है उसी प्रकार से कामना मनुष्य के ज्ञान पर आवरण डाल देती है और उसकी बुद्धि का विनाश कर देती है। फिर श्रीकृष्ण अर्जुन से आह्वान करते हैं कि वह इस कामना रूपी शत्रु का संहार कर दें जो पाप का मूर्तरूप है और अपनी इन्द्रिय, मन और बुद्धि को वश में करें।

Discover more from Online Guruji
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Nice
[9762]1xbet Login Malaysia | App APK & Deposit E-Wallet Pantas,1xbet menawarkan akses mudah untuk download APK dan cara main slot online yang ringkas. Nikmati deposit e-wallet Malaysia yang pantas. Daftar sekarang untuk mula bermain. visit: 1xbet